दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनाबाद में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 16:59 IST
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल #SubahSamachar
