Video: जिभी के रशाला में पलटी पर्यटकों की कार, एक परिवार के चार सदस्य हुए घायल
रविवार शाम को हाईवे-305 के पास जिभी के रशाला में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। जिसमें एक महिला सहित चार पर्यटक घायल हुए है। हादसे का अब एक वीडियो वायरल हो गया है जो यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें एक गाड़ी दूसरी सड़क से निचली सड़क पर गिरती हुई नजर आ रही है। इस दौरान गाड़ी में सवार पर्यटक बचाओ बचाओ की आवाज लगते हैं जिसमें एक व्यक्ति भागकर आता है और घायलों का को बाहर निकलता है। इस दौरान यहां और भी गाड़ियां आती हुई नजर आई और घायलों को बाहर निकलने में जुट जाते हैं। सभी को बाहर निकालकर उपचार बंजार अस्पताल के लाया गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे जलोड़ी दर्रा से वापस आ रही दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार जिभी के पास रशाला में अनियंत्रित होकर हाईवे-305 पर पलट गई। जिसमें दिल्ली का एक परिवार सवार था। इसमें जयदीप, उनकी पत्नी कुसुम राव, बेटा आदित्य राज, दिव्यांश व बेटी कविका मौजूद थी। हादसे में कुसुम राव को ज्यादा चेाट लगी है। जबकि जयदीप, कविका और आदित्य को हल्की चोटें आई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बर्फबारी के बाद पर्यटकों को आम लोगों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बंजार-सोझा-जलोड़ी क्षेत्र में चल रहीं मौसम की परिस्थितियों अनुसार आवाजाही करने की अपील की है। उन्होंने चालकों से वाहनों को केवल घियागी तक आवागमन करने की सलाह दी है। आम जनता एवं पर्यटकों को मौसम तथा सड़क की स्थिति में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा एवं ट्रेकिंग से परहेज करने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 10:38 IST
Video: जिभी के रशाला में पलटी पर्यटकों की कार, एक परिवार के चार सदस्य हुए घायल #SubahSamachar
