देवप्रयाग में निकली सीता माता डोली पदयात्रा
देवप्रयाग में माता सीता की समाधि स्थल फलस्वाडी तक जाने वाले सीता माता परिपथ पर तीसरे वर्ष देवप्रयाग संगम से सीता माता डोली पद यात्रा निकली। भगवान रघुनाथ के मंदिर व राम चरण पादुका की पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय यात्रा ढोल दमाऊ के साथ बाह बाजार होते विदा कोटी, सीता कोटी को रवाना हुई। इससे पूर्व शनिवार सुबह यात्रा वैद्य गांव से सल्ड। गांव स्थित सीता मंदिर होते देवप्रयाग पहुंची। यात्रा समिति अध्यक्ष सुनील लिंगवाल ने वर्तमान सरकार से माता सीता के वनवास पथ व समाधि स्थल को विकसित करने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा सीता परिपथ से जुड़े गांववासी आज सरकारी अनदेखी से मायूस है। पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को राजजात की तर्ज पर किए जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक पौड़ी मुकेश कोहली ने कहा कि सीता सर्किट की शुरुआत माता सीता से जुड़े स्थलों को दुनिया भर में पहचान देने को लेकर की गई थी।माता सीता के समाधि स्थल फलस्वाडी में अयोध्या के राम मंदिर की भांति माता सीता का भव्य दिव्य मंदिर बनाए जाने की अपेक्षा सभी भक्तों की है।यात्रा संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने कहा बर्ष भर में सीता माता शिला रूप में फलस्वाडी में दर्शन देती है। सीता माता से जुड़े स्थलों को विश्व पटल पर लाने की यह स्वप्निल योजना शुरू की गई है। देवप्रयाग संगम पर तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा माता सीता डोली का स्वागत करते पूजन किया गया। देवप्रयाग से यात्रा सीता परिपथ के सीता मंदिर मुछियाली,खोला चौरी, डांडा पाणी, कठूड़, नवन होते लक्ष्मण मंदिर देवल तक निकली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2025, 21:42 IST
देवप्रयाग में निकली सीता माता डोली पदयात्रा #SubahSamachar
