मथुरा में कांवड़ियों पर हमला: गाली-गलौज, मारपीट और पथराव से कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के कस्बा राया में कांवड़ लेकर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान पथराव से भगदड़ मच गई। आरोप है कि कांवड़ को खंडित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सोनू और उनके परिजन ऋषि कांवड़ लेकर अपने गांव ढ़गोई स्थित मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। जब वह गांव ढ़गोई में मंदिर के पास पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवकों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उन पर पथराव भी किया गया। पत्थर लगने से कांवड़ खंडित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना के बाद गांव ढ़गोई में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना राया में लिखित शिकायत पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मथुरा में कांवड़ियों पर हमला: गाली-गलौज, मारपीट और पथराव से कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Mathura #Agra #MathuraKanwarDispute #RayaAssaultCase #DhogoiVillageIncident #KanwarDamaged #AttackOnKanwariyas #ReligiousTensionMathura #PoliceComplaintRaya #StonePeltingCase #मथुराकांवड़विवाद #रायामारपीटमामला #SubahSamachar