एचपीयू शिमला: 4 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 10 तक मार्च कर सकेंगे आवेदन; राष्ट्रीय परीक्षा से किया जाएगा चयन

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब 12वीं के बाद ही विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक के साथ बीएड की डिग्री ले सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में 250 सीटें हैं। प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को संभावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग को पांच इकाइयों को स्वीकृति मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एचपीयू शिमला: 4 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 10 तक मार्च कर सकेंगे आवेदन; राष्ट्रीय परीक्षा से किया जाएगा चयन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hpu4YearIntegratedBedAdmission #HimachalPradeshUniversityItep2026 #Ncet2026ApplicationLastDateMarch10 #Ncet2026HpuApplication #HpuBaBedBscBedAdmission #HpuFourYearBedAfter12th #IntegratedBedHpu250Seats #NcetExamDate17April2026 #SubahSamachar