गुरुग्राम: शादी के सीजन में सर्राफा बाजार में मंदी के आसार, बिक्री घटने की आशंका

गुरुग्राम में 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ शादी-विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही सर्राफा बाजार में अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिल रही है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों और इस बार शादी के लिए कम शुभ मुहूर्त होने के कारण ग्राहक जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। इसका असर सर्राफा कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ज्वेलरी का कारोबार 7 से 10 प्रतिशत तक कम रह सकता है। सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि अधिकांश ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन के डिजाइन और जरूरत भर की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। कई परिवार बजट को ध्यान में रखते हुए पुराने आभूषणों की अदला-बदली कर नए गहने बनवा रहे हैं। हालांकि कारोबारियों को उम्मीद है कि शादी की तारीखें नजदीक आने पर बाजार में कुछ तेजी आ सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: शादी के सीजन में सर्राफा बाजार में मंदी के आसार, बिक्री घटने की आशंका #SubahSamachar