डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान, पीएओ मोदी बने साक्षी
डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, मानवता, सामाजिक समरसता और समानता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान संत निरंजन दास जी की दशकों से चली आ रही सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं को देशभर में सराहा गया। इस उपलब्धि से पंजाब सहित पूरे रविदासिया समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। देशभर से श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्म श्री पुरस्कार को पूरे पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात बताया। सीएम ने कहा कि संत जी द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे काम हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। भगवान उन्हें हमेशा अच्छी सेहत दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 10:17 IST
डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान, पीएओ मोदी बने साक्षी #SubahSamachar
