Saharanpur: एक लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, हादी पहलवान ईरान और रेशम दिल्ली रहे बराबर
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा में ईद के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय दंगल का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। दंगल का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती रही, जो हादी पहलवान और रेशम पहलवान के बीच लड़ी गई। करीब 25 मिनट तक चली इस रोमांचक कुश्ती में दोनों पहलवान एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आए और अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद इनामी राशि को दोनों के बीच बराबर बांट दिया गया। दंगल का उद्घाटन दिलशाद मलिक ने फीता काटकर किया, जबकि इनाम की राशि मेहरबान मलिक की ओर से दी गई। इसके अलावा कादिर, मोहसीन और अमजद समेत कई पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:18 IST
Saharanpur: एक लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, हादी पहलवान ईरान और रेशम दिल्ली रहे बराबर #SubahSamachar
