VIDEO: साहिबाबाद में डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी सुचारु नहीं हुआ रेल यातायात, आगरा रूट की सात ट्रेनें रद्द

आगरा के साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। इससे आगरा मंडल की ट्रेनों का संचालन भी बाधित है। लगातार कंजेशन और परिचालन प्रभावित होने के कारण शुक्रवार को आगरा, मथुरा और धौलपुर से चलने वाली सात ईएमयू व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इससे रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन पर रिस्टोरेशन कार्य के चलते यातायात दबाव लगातार बना हुआ है। इसी वजह से ट्रेन संख्या 64957 आगरा कैंट-पलवल, 64168 आगरा सिटी-गाजियाबाद, 64073 धौलपुर-नई दिल्ली, 64903 मथुरा-गाजियाबाद, 64905 मथुरा-नई दिल्ली, 64019 मथुरा-शकूरबस्ती और 64051 कोसीकलां-गाजियाबाद ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: साहिबाबाद में डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी सुचारु नहीं हुआ रेल यातायात, आगरा रूट की सात ट्रेनें रद्द #SubahSamachar