वीडियो: नाहन शहर के मालरोड पर लाखों रुपये से बनाया पार्क बना सफेद हाथी
नाहन शहर के मालरोड पर नगर परिषद की ओर से बनाया गया पार्क गिरने के कगार पर पहुंच गया है। यहां पार्क का डंगा धंसने लगा है। ऐसे में पार्क का एक हिस्सा जमीन धंसने से बैठ गया है। रेलिंग में दरारें पड़ गई हैं। दो पिल्लर उखड़ गए हैं। पार्क के भीतर गंदगी की भरमार है। हैरानी की बात यह है कि 19 अक्तूबर 2020 में इस पार्क का लोकार्पण तत्कालीन विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने किया था। इस पार्क के एक ओर जहां राजपूत विकास मंच नाहन और नगर परिषद नाहन ने घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की बेहद सुंदर मूर्ति स्थापित की हुई है। वहीं दूसरी ओर सिरमौर की लोक संस्कृति को दर्शाती बेहद आकर्षक मूर्ति लगाई हुई है। नगर परिषद नाहन के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने बताया कि नई नगर परिषद ने हाल ही में अपना दायित्व संभाला है। पार्क की बदहाली से अगवत हैं। इसका प्रस्ताव हाउस की बैठक में बनाकर डाला जाएगा। पार्क फिर से बहाल हो सके इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 13:43 IST
वीडियो: नाहन शहर के मालरोड पर लाखों रुपये से बनाया पार्क बना सफेद हाथी #SubahSamachar
