Noida News: सुपरटेक जार के टावरों में झड़ रहा प्लास्टर, बेसमेंट में सीपेज से लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में टावरों का प्लास्टर झड़ने और बेसमेंट में लंबे समय से पानी का रिसाव होने की समस्या से करीब 1500 परिवार चिंतित हैं। निवासियों ने समस्याओं की जांच कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।निवासी नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि सोसाइटी के टावरों में कई जगह प्लास्टर झड़ रहा है, जबकि बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण टावरों की स्थिति की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सीएएम शुल्क दो बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में सभी की गाड़िया खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी बेसमेंट में हो रहे पानी के रिसाव को ठीक नहीं किया जा रहा है।एओए की मांग है कि बेसमेंट में सीपेज की तकनीकी जांच कराकर उसके कारणों को दूर किया जाए और जहां प्लास्टर झड़ रहा है, वहां मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही रखरखाव व्यवस्था एओए को सौंपने की मांग भी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 13:42 IST
Noida News: सुपरटेक जार के टावरों में झड़ रहा प्लास्टर, बेसमेंट में सीपेज से लोग परेशान #PlasterIsFallingOffTheTowersAtSupertechJar #AndResidentsAreTroubledBySeepageInTheBasement. #SubahSamachar
