VIDEO: झोपड़ी में आग लगाई, महिला को पीटा; बहू के ललकारने पर भागे हमलावर
आगरा के बाह के चित्राहाट के रानी का बाग गांव में रविवार सुबह चार बजे पड़ोसियों ने रंजिशन सुनीता की झोंपड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का विरोध करने मारपीट कर दी। पिटाई से सुनीता की चीख निकली तो जागी बहू ने हमलावर ललकारे तो भाग निकले। काल किए जाने पर चित्राहाट पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश में हमला किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 13:58 IST
VIDEO: झोपड़ी में आग लगाई, महिला को पीटा; बहू के ललकारने पर भागे हमलावर #SubahSamachar
