दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में बनेगा आधुनिक ट्रॉमा सेंटर, गंभीर मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज

नई दिल्ली।पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल परिसर में इंजीनियरों की टीम की देखरेख में ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रारंभिक नक्शा तैयार कर लिया गया है और उसी के आधार पर निर्माण से जुड़ी शुरुआती कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नए ट्रॉमा सेंटर के निर्माण पर कुल करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 120 करोड़ रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस संयुक्त परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को तुरंत और बेहतर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सड़क हादसों व अन्य आपात स्थितियों में घायल होने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर बनने से मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में बनेगा आधुनिक ट्रॉमा सेंटर, गंभीर मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज #SubahSamachar