सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिवार को विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिए एक लाख रुपये

अजनाला के गांव जास्सर के युवक गगनदीप सिंह की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मृतक के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान कुलदीप सिंह धालीवाल ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि हादसे के समय गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे वे खुद अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत के बाद उन्होंने सहायता का वादा किया था, जिसके तहत आज आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के घर के निर्माण में सहयोग किया जाएगा और परिवार की बेटी को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी। धालीवाल ने कहा कि परिवार के दुख को कम नहीं किया जा सकता, लेकिन वे हर संभव सहायता के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 13:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिवार को विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिए एक लाख रुपये #SubahSamachar