झज्जर में मंदिर बाबा कांशीगिरि में होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम आयोजित

सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर में 293वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर होली के रंगों में भक्ति और प्रेम का अनुभव किया। मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं को रंग और फूल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि भक्ति का संदेश देता है होली का त्यौहार। होली खुशियां देने वाला त्योहार है। यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण और राधा ने अपने सखी-सखा संग मिलकर होली खेलने की परंपरा की शुरुआत की थी। तब से होली मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है। सभी ने एक दूसरे को तिलक लगाकर कान्हा संग होली खेली। फूलों की होली खेलनी की यह परंपरा प्राचीन है। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत उमंग खुराना, केवल अरोड़ा की ओर से शिवम तनेजा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के आशीष चावला, सुधांशु हंस, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, पदम् खट्टर, प्रदीप काठपालिया, वंशु वर्मा, सक्षम वर्मा, राघव रंजन, शिवम तनेजा, जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 13:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर में मंदिर बाबा कांशीगिरि में होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम आयोजित #SubahSamachar