सिरमौर: मनीष चौहान बोले- कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता, राहुल गांधी लोगों को भड़का रहे

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने और धर्म व जाति के नाम पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। धौलाकुआं में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। मनीष चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और खनन, शराब तथा वन माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में सैकड़ों सरकारी संस्थान बंद होने से लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप भी लगाया। चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की गारंटियों और वादों की हकीकत समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी और सिरमौर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: मनीष चौहान बोले- कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता, राहुल गांधी लोगों को भड़का रहे #SubahSamachar