Mandi: बर्फबारी का कहर, सांस के मरीज बुजुर्ग को कुर्सी पर ढोकर ले जाना पड़ा 10 किमी
सराज विधानसभा क्षेत्र में स्थित घाट पंचायत के दुर्गम घाट गांव में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। यातायात पूरी तरह ठप है और प्रशासन द्वारा सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। इस बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बुजुर्ग शिव लाल दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें कंधों पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय किया और अस्पताल पहुंचाया। यह सफर बर्फ से ढके रास्तों, खड़ी चढ़ाई और ठंड में बेहद जोखिम भरा था, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता और मानवता ने इसे संभव बनाया। पहाड़ी इलाकों में ऐसी घटनाएं आम हैं। बर्फबारी के दौरान सड़कें बंद होने से एम्बुलेंस या वाहन नहीं पहुंच पाते। किसी गर्भवती महिला की डिलीवरी हो या गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, ग्रामीणों को मरीज को कंधों या पीठ पर ढोकर घंटों पैदल चलना पड़ता है। यह जीवन की कठिनाइयों को दर्शाता है, जहां आधुनिक तकनीक और मशीनरी से सड़कें साफ करना संभव है, लेकिन यह सरकार और नेताओं की प्राथमिकता में नहीं आता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:55 IST
Mandi: बर्फबारी का कहर, सांस के मरीज बुजुर्ग को कुर्सी पर ढोकर ले जाना पड़ा 10 किमी #SubahSamachar
