Video: लखनऊ उत्तर में बजट चौपाल, डा. नीरज बोरा बोले- देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट से संबंधित जनसंवाद के उद्देश्य से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पुरनिया स्थित विधायक कार्यालय पर बजट चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वक्ताओं ने केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के बजट के प्रमुख प्रावधानों, नई योजनाओं तथा जनकल्याणकारी घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी। विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि प्रस्तुत बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट का विशाल आकार देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है और यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि बजट विकास, रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाला है जिससे प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। चौपाल में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान सर्वश्री घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, चन्द्रशेखर गुप्ता, रमन निगम, अनुराग मिश्रा, सी.बी.सिंह, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, स्वदेश सिंह, अवधेश त्रिपाठी, मान सिंह यादव, सुदर्शन कटियार, सौरभ तिवारी, राजकुमार मौर्या, मुसव्विर अली मंशू, राकेश पाण्डेय, अनूप सिंह, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 12:36 IST
Video: लखनऊ उत्तर में बजट चौपाल, डा. नीरज बोरा बोले- देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट #SubahSamachar
