Kotdwar: पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली से पहुंचे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

कोटद्वार। भाबर के दुर्गापुरी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पूर्व सीएम व मेजर जनरल स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) को श्रद्धांजलि दी गई। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली से पहुंचे भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा व कर्नल (से. नि.) अजय कोठियाल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने जनरल खंडूड़ी के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का अनुशासन, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भाव उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 18:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kotdwar: पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली से पहुंचे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा #SubahSamachar