कानपुर: दिल्ली में तीन दिन आंदोलन करेंगे पेंशनभोगी
ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को रावतपुर स्थित सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप यूनियन कार्यालय में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी और राष्ट्रीय सलाहकार राजेश शुक्ला ने मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का आह्वान किया। कहा कि नौ से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने 7500 रुपये महंगाई भत्ते के साथ पेंशन और निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। कहा गया कि धरना-प्रदर्शन में देश भर के पेंशनर शिरकत करेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, कमलेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अभिनंदन पांडेय, ज्ञान प्रकाश पाठक, जयरूप सिंह परिहार, पीके श्रीवास्तव, ओपी शर्मा, सुधा निगम, दिलीप पांडेय, राजशेखर नागर, अनूप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:50 IST
कानपुर: दिल्ली में तीन दिन आंदोलन करेंगे पेंशनभोगी #SubahSamachar
