शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है।
गुरुग्राम। शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। करीब 150 दुकानों वाली इस मार्केट में पार्किंग, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं तक नहीं है। हालात यह हैं कि यहां आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में न तो व्यवस्थित पार्किग की व्यवस्था है और न ही फुटपाथ ठीक हालत में हैं। शाम होते ही बाजार के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा मार्केट में पीने के पानी की सप्लाई भी बेहद खराब है। वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण आसपास बदबू फैलती रहती है, जिससे दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब दो साल पहले मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से आज तक उसे खोला ही नहीं गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:57 IST
शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। #SubahSamachar
