Video: शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा, युकां कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही दिल्ली पुलिस को शोघी में फिर रोका

नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में बुधवार रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दिन में युकां कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिमला और सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर यह कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम से हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक शिमला पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को लेकर चक्कर में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची लेकिन रात को 7:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्रालय की दखल के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चली गई। लेकिन इसी बीच शोघी बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर दिल्ली पुलिस की टीम को फिर रोक लिया। इस दाैरान काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ और दोनों तरफ से खूब बहसबाजी हुई। हिमाचल पुलिस ने तीन लोगों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस टीम को उनपर दर्ज एफआईआर की प्रति दिखाई और मामले में सहयोग की अपील की। वहीं दिल्ली पुलिस का तर्क था कि उन्होंने 20 फरवरी को एफआईआर है और इसमें नाै लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पुलिस रिमांड आ चुके हैं। आज सुबह तीन लोगों को गिरफ्तार कर लाया जा रहा था लेकिन हिमाचल पुलिस ने कोर्ट में उलझा कर रखा। बताया जा रहा है कि इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस टीम को हिरासत में ले लिया लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा, युकां कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही दिल्ली पुलिस को शोघी में फिर रोका #SubahSamachar