दिल्ली: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगे हाईमास्ट टावर, आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
रेलवे द्वारा राजधानी दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और मालगोदाम (गुड्स साइडिंग) क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हाईमास्ट टावर लगाए जाएंगे। यह आधुनिक टावर ऑटोमेटिक टाइमर आधारित कंट्रोल सिस्टम से लैस होंगे। योजना के अंतर्गत हजरत निजामुद्दीन, तुगलकाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला, मटियाला और पानीपत समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों और माल ढुलाई क्षेत्रों में आधुनिक हाईमास्ट लाइटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। कुल 20 हाईमास्ट टावर लगाए जाएंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 16 मीटर होगी। इन पर अत्याधुनिक एलईडी फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी, जो कम बिजली खपत के साथ अधिक रोशनी प्रदान करेंगी। इससे बड़े क्षेत्र में एक समान रोशनी फैलेगी और अंधेरे की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इनमें स्वचालित टाइमर आधारित कंट्रोल सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे लाइटों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार स्वतः होगा। नई व्यवस्था से अपराधों पर लगाम लगेगी और रात में काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। बेहतर रोशनी के कारण माल की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 20:44 IST
दिल्ली: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगे हाईमास्ट टावर, आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश #SubahSamachar
