Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान

मेरठ में शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के निकट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली रोड को बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। इस दौरान बोर्ड परीक्षा देने जा रहे कई छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे छात्र पुलिसकर्मियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की गुहार लगाते नजर आए। शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के पास बिजली बंबा बायपास से लेकर दिल्ली रोड तक करीब 6-6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचकर कार्यक्रम और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान #SubahSamachar