हर घर तिरंगा: सीएम योगी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
हाथों में तिरंगा, सिर पर तिरंगे की टोपी और जुबां पर भारत माता की जय। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर निगम से शुरू हुई यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों से लेकर राहगीर और रेलवे स्टेशन के यात्री तक इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
हर घर तिरंगा: सीएम योगी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा #SubahSamachar
