Kushinagar News: 31 को कप्तानगंज में वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

हाईस्कूल से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदनपडरौना। जिला सेवायोजन और मॉडल कॅरिअर सेंटर की ओर से 31 अक्तूबर को कप्तानगंज के जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 20 से 25 कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित कंपनियों के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि मेले में आने-जाने के लिए यात्रा व्यय भी नहीं दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kushinagar News: 31 को कप्तानगंज में वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन #AMegaJobFairWillBeHeldInKaptanganjOnThe31st. #SubahSamachar