VIDEO: चंद्रप्रभा रेंज में छोड़ी गई दुधवा से लाई गई मादा गुलदार
चंदौली जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी प्रभाग के उत्तर निघासन रेंज स्थित लट्ठौआ बीट के ग्राम मुर्तिहा से सुरक्षित रेस्क्यू कर लाई गई मादा गुलदार (तेंदुआ) को मंगलवार को चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी अनुभाग अंतर्गत बलियारी बीट स्थित देव पहाड़ी क्षेत्र में सकुशल अवमुक्त कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने निर्धारित मानकों और सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए मादा गुलदार को उसके नए प्राकृतिक आवास में छोड़ा। अवमुक्तीकरण की पूरी प्रक्रिया चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुई।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को ऐसे क्षेत्र में छोड़ा गया है जहां उसके लिए पर्याप्त प्राकृतिक वातावरण और भोजन की उपलब्धता है। इससे वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं भी कम होंगी। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान वन विभाग की टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 06:35 IST
VIDEO: चंद्रप्रभा रेंज में छोड़ी गई दुधवा से लाई गई मादा गुलदार #SubahSamachar
