मोगा में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

मोगा जिले के थाना अजीतवाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान गांव कोकरी फूला सिंह वाला निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वह किसी काम से पैदल जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रकों की आपसी क्रॉसिंग के समय यह हादसा हो गया, जिसमें महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ राज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत #SubahSamachar