थाने में बुजुर्ग पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान, पॉक्सो के लगे थे आरोप, परिजन बोले- गलत आरोप सहन नहीं कर सके
गुरसराय थाने में बुजुर्ग पुजारी ने अपनी ही गमछे से फंदा लगा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुजारी पर पॉक्सो व छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है। एसएसपी का कहना है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। गांव के ही मंदिर में था पुजारी सिंघार गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। पॉक्सो एवं छेड़खानी के मामले में बुजुर्ग को थाने लाया गया था। सोमवार की सुबह थाने परिसर में उसने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली। घटना के होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे का कहना है उसके पिता पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत है, वह यह आरोप सहन नहीं कर सके और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। रात में वह अपने पिता से थाने में मिला था तब तक वह ठीक थे। सुबह करीब सात बजे वह थाने पहुंचा तब उसे घटना के बारे में जानकारी हुई।सीएमएस सचिन माहुर ने बताया कि नाजुक हाल में बुजुर्ग को लाया गया था, उपचार के दौरान करीब दस बजे उनकी डेथ हो गई। एसएसपी ने एसपी देहात काे सौंपी जांच एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुरसराय थाने से गमछे से जान देने के प्रयास की सूचना मिली थी। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 09:13 IST
थाने में बुजुर्ग पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान, पॉक्सो के लगे थे आरोप, परिजन बोले- गलत आरोप सहन नहीं कर सके #SubahSamachar
