Video: पुराना बस अड्डे पर चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में की नारेबाजी
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के चालकों-परिचालकों के मांग को लेकर बुधवार रात 12:00 के बाद काम बंद कर हड़ताल पर जाने के एलान के बाद सरकार की ओर से लागू किए गए एस्मा के बावजूद कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। पुराना बस अड्डे पर हुई गेट मीटिंग में शामिल चालकों-परिचालकों ने कर्मचारियों की करोड़ों की वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर नारेबाजी की और कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का जो भी फैसला होगा, उसके मुताबिक वे काम बंद कर देंगे। सरकार मांगे मानती है, पैसा जारी करती है, तो हड़ताल वापस होगी, अन्यथा सरकार और निगम को दिए गए नोटिस के अनुसार रात 12 बजे से चालक, परिचालक काम बंद कर देंगे, वे फैसले पर अडिग रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:25 IST
Video: पुराना बस अड्डे पर चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में की नारेबाजी #SubahSamachar
