हमीरपुर: ढटवालिया में पक्की सड़क की दरकार, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
गांव बल्ह ढटवालिया में पक्की सड़क की सुविधा नहीं है। कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के समय अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंचे गांव के लोगों ने यह बातें रखीं। गांववासियों में रेखा, वंदना आदि ने बताया कि चुनावों के समय नेता वोट मांगने के लिए आते हैं लेकिन उसके बाद उनकी सुनवाई नहीं होती है। कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में कीचड़ भर जाता है। स्कूल के बच्चों को मुख्य मार्ग तक छोड़ने के लिए एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। मरीजों को ले जाने में भी दिक्कतें आती हैं। बरसात में डंगे गिरे थे। अभी तक मरम्मत नहीं हुई। कई बार प्रशासन से पक्की सड़क की मांग की गई। अभी तक उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंचायत चुनावों में मतदान बारे विचार करना पड़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 14:53 IST
हमीरपुर: ढटवालिया में पक्की सड़क की दरकार, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र #SubahSamachar
