नारनौल: 5 करोड़ से दूर होगी हुडा सेक्टर की बेसमेंट जलभराव समस्या, 30 स्लो बोरवेल का होगा निर्माण

शहर के हुडा सेक्टर में लंबे समय से बनी बेसमेंट जलभराव की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। अब इसको लेकर सिंचाई विभाग की तरफ से एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग की तरफ से हुडा सेक्टर में करीब 30 स्लो बोरवेल बनाए जाएंगे। इन बोरवेल से पानी निकालकर नहर में छोड़ा जाएगा ताकि भूजल स्तर में गिरावट हो सके और बेसमेंट में भरने वाले पानी की समस्या से निजात मिल सके। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो पूरे शहर में शुरू किया जाएगा जिस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नगर परिषद के पास सिंचाई विभाग ने प्रपोजल भेजा है जिसके लिए पूरी राशि नगर परिषद को जमा करवानी होगी। हालांकि अभी हुडा सेक्टर में ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल: 5 करोड़ से दूर होगी हुडा सेक्टर की बेसमेंट जलभराव समस्या, 30 स्लो बोरवेल का होगा निर्माण #SubahSamachar