सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे शिव भक्त, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा फरीदाबाद

फरीदाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और फल अर्पित किए। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही और जल चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे शिव भक्त, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा फरीदाबाद #SubahSamachar