दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में टेका माथा, भाई की याद में किया पौधारोपण
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत भाई की स्मृति में एक पौधा लगाया और कहा कि यह स्थान उनके परिवार की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उपराज्यपाल संधू ने कहा कि पिछले वर्ष उनके भाई का निधन हो गया था और उनकी स्मृति में ही आज वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई की अस्थियां भी इसी पवित्र स्थल पर विसर्जित की गई थीं। उन्होंने कहा कि भाई की याद को जीवित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से उन्होंने यहां पौधारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और मर्यादा अनुसार लंगर ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब आकर गुरु धामों के दर्शन करने से उन्हें आत्मिक शांति और खुशी मिलती है। तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली का गुरु साहिबान के साथ बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रिश्ता रहा है। उन्होंने इच्छा जताई कि दिल्ली और पंजाब के बीच आपसी तालमेल, भाईचारा और सांस्कृतिक संबंध हमेशा मजबूत बने रहें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पंजाब आकर यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ें तथा पंजाब के लोग भी दिल्ली जाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब और पंजाबियों से विशेष प्रेम है और भविष्य में भी वे समय-समय पर पंजाब आकर गुरु धामों के दर्शन करते रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 09:49 IST
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में टेका माथा, भाई की याद में किया पौधारोपण #SubahSamachar
