भानियावाला में यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग
अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। वहीं इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की जनता न्याय की मांग कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:40 IST
भानियावाला में यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग #SubahSamachar
