केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम

कांग्रेस प्रदेश प्रभारीकुमारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने केरल में बहुमत हासिल कर लिया है। अब, कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी और यह दिखाएगी कि लोगों के लिए कैसे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कितमिलनाडु में एक नया नेता चुना गया है, और कांग्रेस ने वहांसमर्थन देने का फैसला किया है। इस उम्मीद के साथ कि जल्द ही आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। आज वह ऋषिकेश में हैं। इसके बादश्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिरसोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी। आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे किया सकता है काम #SubahSamachar