चालक को झपकी आने से कार चौराहे के फुटपाथ से टकराई, दो युवक घायल
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। गंगा बैराज ट्रांस गंगा सिटी के गोल चौराहे के पास चालक को झपकी आने से कार चौराहे के फुटपाथ से टकरा गई, गनीमत रही कार पलटी नहीं, चालक को चोटें आईं हैं। वहीं आजाद नगर मोड़ के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। रविवार रात करीब एक बजे उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही कार जैसे ही गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी के गोल चौराहे के पास पहुंची, चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर चौराहे के निकट के फुटपाथ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक दीपक निवासी नवाबगंज कानपुर को चोटें आईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, सोमवार को दोपहर शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जा रही एक टेंपो ने आजाद नगर बजार मोड़ के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक अंशुल निषाद निवासी आजाद मार्ग घायल हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:59 IST
चालक को झपकी आने से कार चौराहे के फुटपाथ से टकराई, दो युवक घायल #SubahSamachar
