हमीरपुर: तीन पंचायतों में 217 पंजीकृत कामगारों की हुई केवाईसी
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से सोमवार को ब्राहलड़ी, किटपल और सकरोह पंचायत में पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जगदीप वशिष्ठ, प्रिया, सृष्टि, मोनिका, ममता ने 217 पंजीकृत कामगारों की केवाईसी की गई। जिला कामगार कल्याण अधिकारी रशिम ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर कामगारों के दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि कामगारों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कामगारों से शिविरों में पहुंचकर केवाईसी करवाने कर अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:41 IST
हमीरपुर: तीन पंचायतों में 217 पंजीकृत कामगारों की हुई केवाईसी #SubahSamachar
