बार की मीटिंग में हड़ताल वापस लेने का एलान
अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं की बेमियादी हड़ताल को लेकर अब सस्पेंस कायम हो गया है। मंगलवार को बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई,जिसमें हड़ताल को स्थगित करने का एलान किया गया। बकायदा इसका पत्र भी जारी किया गया। इस फैसले के करीब दो घंटे बाद ही बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने एक पत्र जारी करते हुए हड़ताल को जारी रखने का एलान कर दिया। फिलहाल वकील अब ऊहापोह की स्थिति में हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 18:34 IST
बार की मीटिंग में हड़ताल वापस लेने का एलान #SubahSamachar
