नोएडा अखाड़ों में बढ़ीं सुविधाएं: एक हफ्ते में पूरी हुईं मांगें, मैट और कवर लगने से पहलवानों में उत्साह

नोएडा में पिछले सप्ताह पहलवानों को धन्यवाद देने के दौरान पहलवानों द्वारा रखी गई मांगों को शालिनी सिंह ने मात्र एक सप्ताह के भीतर पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज सेक्टर 73 सर्फाबाद स्थित अखाड़े पहुंचकर शालिनी सिंह ने बहलोलपुर अखाड़े में मैट लगवाने और सर्फाबाद अखाड़े में मैट कवर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिसके लिए दोनों ही गांवों में ग्रामीणों द्वारा बहलोलपुर में जयवीर पहलवान और सर्फाबाद में सुबोध पहलवान के नेतृत्व में शालिनी सिंह और कुश्ती संघ नोएडा के अध्यक्ष सतपाल यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शालिनी सिंह ने कहा कि यह पहल केवल शुरुआत है और आने वाले समय में नोएडा को खेलों का प्रमुख हब बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। नोएडा के पहलवानों का उत्साह और समर्पण मेरे लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने कुश्ती संघ नोएडा के अध्यक्ष सतपाल यादव की भी तारीफ की। इस दौरान सतपाल यादव ने कहा कि शालिनी सिंह के आने से अब खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान सुखबीर खलीफा, कालू खलीफा ने शालिनी सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमवीर यादव, लोकपाल पहलवान, जगदीश पहलवान, महेंद्र पहलवान, राजवीर पहलवान, सलेख यादव, सत्तम पहलवान, मुले पहलवान, सतपाल पहलवान और मोहित उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नोएडा अखाड़ों में बढ़ीं सुविधाएं: एक हफ्ते में पूरी हुईं मांगें, मैट और कवर लगने से पहलवानों में उत्साह #SubahSamachar