आजमगढ़ में दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, VIDEO
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा और पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम से दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पवई, दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली की पुलिस तैनात कर दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:53 IST
आजमगढ़ में दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, VIDEO #SubahSamachar
