अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने मेधावियों को मेडल देकर किया सम्मानित
अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 28वां दीक्षांत समारोह परिसर स्थित एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुल 774 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। इस दौरान सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारत सरकार और आईसीएआर नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने मेधावियों को मेडल देकर किया सम्मानित #SubahSamachar
