आर्थक का एक और वीडियो वायरल, कमरे में बंद कर युवक को पीटा
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र नेता उज्जवल यादव के घर हमला करने के मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को कमरे में बंद कर डंडे से पीट रहा है। उसके अन्य साथी भी इसमें शामिल हैं। सभी मिलकर पिटाई के बाद युवक के कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:29 IST
आर्थक का एक और वीडियो वायरल, कमरे में बंद कर युवक को पीटा #SubahSamachar
