पानीपत रिफाइनरी में तनाव जारी, तीसरे दिन भी श्रमिक काम पर नहीं लौटे
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी में चल रहे श्रमिक तनाव का आज तीसरा दिन है। सोमवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार और बुधवार को भी हजारों श्रमिक काम पर नहीं लौटे हैं। श्रमिकों ने अपनी मांगों को लिखित रूप में लागू होने की तारीख और आश्वासन की मांग की है, जिसके बिना वे काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं। श्रमिकों की मुख्य मांगें 12 घंटे की शिफ्ट की जगह 8 घंटे ड्यूटी, ओवरटाइम का भुगतान, कार्यस्थल पर साफ पानी, शौचालय और सस्ती कैंटीन की व्यवस्था, वेतन कटौती का स्पष्ट हिसाब, ठेकेदारों व सुरक्षा बलों का उचित व्यवहार तथा अन्य सुविधाएं शामिल हैं। बुधवार को गेट नंबर 3 पर श्रमिकों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 09:00 IST
पानीपत रिफाइनरी में तनाव जारी, तीसरे दिन भी श्रमिक काम पर नहीं लौटे #SubahSamachar
