स्कूटी को बचाने में पेड़ से टकराई एंबुलेंस, VIDEO

फेफाना थाना क्षेत्र के वैना मोड़ के पास मंगलवार देर रात स्कूटी को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार जिला चिकित्सालय से तीन मरीजों और उनके परिजनों को लेकर एंबुलेंस मऊ जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस वैना मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से जा टकराया। एंबुलेंस चालक शानू नट ने बताया कि अचानक सामने स्कूटी आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दूसरी एंबुलेंस मगाकर सभी मरीजों को सुरक्षित मऊ के लिए रवाना कराया। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें दूसरी एंबुलेंस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्कूटी को बचाने में पेड़ से टकराई एंबुलेंस, VIDEO #SubahSamachar