सुल्तानपुर: ट्रेन में चोरी हुए मोबाइल के साथ पकड़ा गया आरोपी, साकेत एक्सप्रेस में चोरी किया था

महाराष्ट्र के जलगांव, अलकनंदा निवासी सूरज कुमार, भुसावल रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वह गत वर्ष 18 जून को साकेत एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर 19 जून को ट्रेन पहुंची। सुल्तानपुर स्टेशन पर उनका करीब 27 हजार रुपये का मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया था। जीआरपी ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित सूरज कुमार ने भुसावल रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहां से एफआईआर जीआरपी सुल्तानपुर ट्रांसफर की गई थी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को जीआरपी ने उस चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक के दक्षिणी छोर के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल मिला। आरोपी की पहचान कूरेभार के लोकेपुर, मिश्रा का पुरवा निवासी सूरज मिश्र के रूप में हुई। जांच में पता चला कि चोरी का मोबाइल भुसावल निवासी रेलवे कर्मी का है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सुल्तानपुर: ट्रेन में चोरी हुए मोबाइल के साथ पकड़ा गया आरोपी, साकेत एक्सप्रेस में चोरी किया था #SubahSamachar