दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची
दिल्ली में एक दिन की राहत के बाद फिर से हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 106 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 336 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 299 और गुरुग्राम में 217 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 172 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 21000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 274.4 और पीएम2.5 की मात्रा 116.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:55 IST
दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची #SubahSamachar
