VIDEO: शिलांग में होगी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, आगरा के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

14वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए आगरा के 10 खिलाड़ी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश टीम के साथ शिलांग (मेघालय) रवाना हुए। पेंचक सिलाट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष मोहित बंसल, सचिव डॉ. किरण कश्यप ने बताया कि 6 से 8 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी आर्टिस्टिक सोलो, रेगु और टांडिंग स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। आर्टिस्टिक सोलो महिला में तनिषा कश्यप, रेगु, पायल, रितु और ज्योति, रेगु और पुरुष में आकाश, शिवा और प्रशांत हिस्सा लेंगे। वहीं टांडिंग स्पर्धा में अंडर-55 किलोग्राम में ज्योति, अंडर-70 किलोग्राम में दीक्षा शर्मा, अंडर-75 किलोग्राम में तनिषा कश्यप और अंडर-85 किलोग्राम में रामा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश के 35 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल टूंडला रेलवे स्टेशन से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से रवाना हुआ। टीम 5 जुलाई को गुवाहाटी पहुंचेगी, जहां से सड़क मार्ग से शिलांग जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: शिलांग में होगी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, आगरा के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम #SubahSamachar