सतलुज फिल्म पर रोक पर भड़के आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

केंद्र सरकार के द्वारा सतलुज फिल्म पर लगाई रोक पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। धालीवाल ने बताया कि ये फिल्म कांग्रेस के जुल्मों की एक कहानी थी। फिल्म का नाम बदलने के लिए कहा गया तो फिल्म का 'पंजाब 95' और बाद में 'सतलुज किया गया पर फिर भी फिल्म को रिलीज की इजाजत नहीं मिली। फिल्म की पाबंदी के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी सुखबीर बादल ने लिखी है। जिन्होंने उस समय झूठे पुलिस मुकाबले किए उनको तर्कियां देने के लिए बादल परिवार जिम्मेदार है। बीबी परमजीत कौर खालड़ा के बयान के अनुसार, 'सतलुज' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी। कांग्रेस के जुल्म को छुपाने के लिए भाजपा ने पाबंदी लगाई और सुखबीर बादल ने चिट्ठी लिखी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सतलुज फिल्म पर रोक पर भड़के आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल #SubahSamachar