फिरोजपुर: सब्सिडी पर बेलर लेकर किसान ने शुरू किया पराली की गांठें बनाने का काम

ब्लॉक ममदोट के गांव लखा हाजी के किसान जसवीर सिंह ने पराली प्रबंधन की दिशा में सराहनीय पहल की है। उन्होंने कृषि विभाग से सब्सिडी पर बेलर मशीन लेकर अपने गांव और आसपास के गांवों में धान की पराली की गांठें बनाने का काम शुरू किया है। इससे किसानों को पराली के उचित प्रबंधन में मदद मिल रही है और पराली जलाने की समस्या को कम करने में भी योगदान मिलेगा। आज मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह ने किसान जसवीर सिंह के खेतों का दौरा किया और उनके द्वारा किए जा रहे पराली प्रबंधन कार्य का जायजा लिया। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को पराली के बेहतर उपयोग के लिए भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 10:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फिरोजपुर: सब्सिडी पर बेलर लेकर किसान ने शुरू किया पराली की गांठें बनाने का काम #SubahSamachar